Current track

Title

Artist

Background

आलू पराठा रेसिपी (Aloo paratha)

Written by on January 17, 2022

Aloo ka Paratha with Raw Potatoes Recipe by Harjeet Kaur - Cookpad

सामग्री

  • 250 gm आटा
  • 1/2 kg आलू
  • 1-2 प्याज़
  • 2 टी स्पून अदरक लहुसन का पेस्ट
  • 2-3 हरी मिर्च
  • 1 टी स्पून लाल मिर्च
  • 1 टी स्पून धनिया
  • 1-2 जीरा
  • 1/2 स्पून गरम मसाला
  • 1/4 टी स्पून अमचूर पाउडर
  • 1/4 टी स्पून धनिया पत्ता
  • नमक स्वादानुसार
  • 2 टी स्पून तेल

बनाने की विधि – How to make

  1. सबसे पहले आटा ले और उसे छान ले। अब उसमे पानी और नमक डालकर उसको अच्छे से गूथ ले। जब आटा गूथ जाए तो उसको कुछ देर के लिए रख दे।
  2. अब आलू ले और उनको गैस पर उबलने के लिए रख दे। जब उबल जाए तो उनको किसी बर्तन मे निकाल ले। इतना करने के बाद आलू को छील ले और उसको अच्छे से मसल कर पिट्ठी बनाले। जब सभी आलू अच्छे से मैश हो जाए तब उसे रख दे।
  3. अब प्याज़ और हरी मिर्च को अच्छे से काट ले। अब आलू की पिट्ठी को कढ़ाई मे डाले साथ ही उसमे अदरक लहसून का पेस्ट, नमक, मिर्च, गरम मसाला, धनिया, ज़ीरा आदि डाले और पिट्ठी को अच्छे से भूने। ताकि पिट्ठी के साथ सारे मसाले अच्छे से मिल जाए।
  4. जब पिट्ठी बन कर तैयार हो जाए तो उसको ठंडा होने के लिए रख दे। अब गुथा हुआ आटा ले और उसकी गोल लोई बना ले। ध्यान रखे लोई ज्यादा बड़ी ना हो। अब लोई को बेलन से गोल आकर मे थोड़ा सा बेले। अब इस गोले मे आवश्यकता अनुसार थोड़ी सी पिट्ठी रखे और गोले को बंद करके गोल करले।
  5. इतना करने के बाद रोटी को गोल बेले और ध्यान रखे पराठा फट ना जाए जब आकार सही से बिल जाए तो गैस पर तवा रखे और पराठे को घी से सेके।
  6. सभी पराठो के साथ ऐसा ही करे आपके गरमा गरम पराठे तैयार है इन्हें आचार या दही के साथ परोसे।

Reader's opinions

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *